बरेली

चौपला पुल 17 जून से खुलेगा

जिलाधिकारी ने बैठक कर 10 दिन में मरम्मत पूरी करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में चौपला पुल के मरम्मत कार्य की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर सभी ज्वाइंट्स की मरम्मत पूरी कर पुल पर आवागमन बहाल किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चौपला पुल शहर की लाइफलाइन है। रोज हजारों वाहन और राहगीर यहां से गुजरते हैं। काम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। तय समय-सीमा में मजबूती के साथ कार्य पूर्ण करें ताकि जनता को असुविधा न हो।
बैठक में मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पुल के ज्वाइंट्स का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अगले 10 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 17 जून 2026 से पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button