भरत पुर
धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी
विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर हवन यज्ञ में दी आहुतियां

चतुर्भुजी मन्दिर में हुआ रामायण पाठ का समापन पर आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे की बरपाड़ा कॉलोनी स्थित चतुर्भुज जी मन्दिर प्रांगण में पुरुषोत्तमा मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर मन्दिर परिसर में चतुर्भुज जी महाराज की असीम कृपा से धार्मिक कार्यक्रमों का रविवार को श्रद्धा के साथ समापन हुआ जहां अंतिम दिन मंदिर परिसर में भक्ति में मय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंचे।चतुर्भुज जी मन्दिर के परिसर में पुरुषोत्तमा मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर चल रहे रामचरित मानस पाठ, भजन कीर्तन और विभिन्न धार्मिक आयोजन का समापन के अवसर पर विधी विधान के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। जहां पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने मंत्र उच्चारण के साथ उपस्थित श्रद्वालुओं को आहुतिया अर्पित करवाते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ विश्व कल्याण की मनोकामना की कामना की गई। पूर्ण आहुति के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न होने के बाद महाआरती के बाद पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया, जहां भुसावर कस्बे सहित आसपास के श्रेत्रो से पधारे हुए श्रद्वालुओं ने पहुंच कर भगवान के दर्शन कर जयकारों से मन्दिर प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। इस पावन अवसर पर महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में हरि संकीर्तन का आयोजन करते हुए ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर भगवान को भजनों के माध्यम से रिझाते हुए नृत्य कर अपनी अरदास लगाईं गई।



