भरत पुर

जनगणना चार्ज अधिकारी ने किया कार्य का निरीक्षण

भुसावर क्षेत्र में मकान चिन्हीकरण और सर्वे कार्य की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र में भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य तेजी से जारी है।इसी क्रम में मकानों की पहचान और सर्वे का काम जोर शोर से चल रहा है,जिसमें सभी प्रगणक अपनी जिम्मेदारियां निभा रहें हैं। इसी क्रम में भरतपुर से आई टीम में श्रीमान ओमप्रकाश खुटेला एवं जगदीश की संख्याकि विभाग के साथ अन्य कर्मचारियों के साथ सघन निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर फील्ड स्तर पर समीक्षा करते हुए पर्यवेक्षकों को पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में सक्रिय रहने की हिदायत दी जिससे जनगणना कार्य को पारदर्शी और समयब्रद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर पालिका में सुपरवाइजर चन्द्रशेखर पाण्डेय के क्षेत्र की क ई एच एल वी का निरीक्षण किया, जहां उन्हें आनलाइन एप में डेटा प्रविष्टी,नजरी नक्शा (विजुअल मैप ) फील्ड का सर्वे की जांच में अवलोकन ठीक पाया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button