ललितपुर
लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर जमीनी मामला निस्तारण करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरापाचौनी में रहने वाली रामप्यारी सहरिया ने जिलाधिकारी को एक पत्र देते हुये जमीन की शान्तिपूर्वक पैमाइश न होने तक घण्टाघर मैदान पर आमरण अनशन करने की बात कही है। बताया कि वह विगत दो माह से जिला मुख्यालय के चक्कर लगाकर थक चुकी है। न कोई किसी की सुनते वाला है। आरोप है कि लेखपाल झूठी रिपोर्ट प्रेषित कर देते हैं, जिसे आलाधिकारी मान लेते हैं। बताया कि उनके किसी भी खसरा नम्बर में आबादी नहीं है। लेखपाल को अवैध तरीके से सुविधा शुल्क न दे पाने के कारण उसे बता दिया कि 2 एकड़ जमीन में उसके रोड है और बाकी में आबादी है। इसलिए वह चुप रह गयी। यह भी आरोप है कि लेखपाल उसे लज्जित करते हैं और चालीस साल से पैमाइश न कराने की धमकी देते हैं। आरोप है कि फर्जी पुरानी वीडियो डालकर उसके शिकायती पत्र का फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। उन्होंने लेखपाल को तत्काल हटाये जाने की मांग उठाते हुये पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. ने भी जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण को संज्ञान लेकर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।

