बागपत
लाइन फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। डौलचा गांव में मंगलवार सुबह लाइन फाल्ट ठीक करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हबीबपुर नंगला निवासी 42 वर्षीय मुकेश डौलचा बिजलीघर पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। बताया गया कि वह शटडाउन लेकर बिजलीघर के सामने लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे थे, तभी अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई और उन्हें करंट लग गया। गंभीर हालत में ग्रामीण उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


