बागपत
पिलाना में कथित कुर्बानी के अवशेष मिलने पर हंगामा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के पिलाना गांव में मंगलवार को कथित कुर्बानी के अवशेष मिलने की सूचना पर ग्रामीणों और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बताया गया कि मिट्टी में दबाए गए अवशेषों को कुत्तों ने बाहर निकाल दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बुलडोजर से मिट्टी खुदवाकर अवशेषों को दोबारा दबवाया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अक्की नंबरदार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



