
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को शाहबाद के आंवला चौराहे पर परिवहन विभाग की टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। पीटीआई होरीलाल वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस संयुक्त अभियान में परिवहन और पुलिस विभाग की टीम ने ‘रमन बस सर्विस’ (बस संख्या UP 15 GT 6619) को सीज कर दिया है। रमन बस सर्विस की डगगामार बस आंवला से गुड़गांव को चलती है। मंगलवार को आंवला चौराहे पर पुलिस ने बस को रुकने का इशारा किया पुलिस को देखकर ड्राइवर बस को भगाने लगा पुलिस ने बस को रोक लिया। परिवहन विभाग की कार्यवाही के बाद बस को मंडी समिति में खड़ा कर दिया।परिवहन विभाग के पीटीआई होरीलाल वर्मा ने बताया कि यह बस लंबे समय से अनधिकृत रूप से संचालित की जा रही थी। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जा रही थीं और यात्रियों की कोई भी पैसेंजर सूची उपलब्ध नहीं थी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए बस में ‘रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप’ भी नहीं लगा था।इस गंभीर लापरवाही पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया और लगभग 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीटीआई होरीलाल वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसे अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी ओवरलोडिंग के आरोप में 8-10 अन्य ट्रिक और बस को बंद किया गया था। संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं और अपने सभी दस्तावेज पूर्ण रखें। कार्यवाही के दौरान एसआई रमेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मौजूद रहे।


