रामपुर शाहबाद

रिवोर में गिरी गौमाता पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंच कर निकलाबाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। मंगलवार को शाहबाद के चकरपुर भूड़ गांव में खुले रिबोर में गौमाता नीचे गिर गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौमाता को निकालने के प्रयास शुरू किए। नीचे देखा तो गहरे रिबोर में गाय के साथ सांप भी था। हल्के पर तैनात कांस्टेबल अनिल ने जान की परवाह किए बिना नीचे रिबोर में उतर गए और गाय को बाहर निकालने में मदद की। मिली जानकारी के अनुसार चकरपुर भूड़ गांव में रिबोर कराने के बाद उसके मुंह को खुला छोड़ दिया था, जिसमें एक गाय नीचे गिर गई। नीचे सांप भी गाय के पास आकर बैठ गया। लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल अनिल कुमार नीचे गड्ढे में उतरे और गाय के रस्सी बांधकर गाय को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान एसआई अंकित कुमार, एसआई नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मो उवैस, नीरज चौधरी, अनील कुमार आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button