बेतुल

बैतूल धनतेरस से दिवाली तक बैतूल में 35 करोड़ का कारोबार, 20 प्रतिशत बढ़ा व्यापार

धनतेरस से दिवाली तक बैतूल में 35 करोड़ का कारोबार, 20 प्रतिशत बढ़ा व्यापार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। दीपावली पर धनतेरस से दिवाली तक बैतूल में लगभग 35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक है। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, किराना, सराफा, पूजन सामग्री, डेकोरेशन और ऑटोमोबाइल सहित सभी क्षेत्रों में अच्छी खरीदी हुई। इस वर्ष बाजार में स्वदेशी और भारतीय उत्पादों की मांग अधिक रही।दीपावली पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव एवं प्रदेश महामंत्री योगी खंडेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गंज क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और व्यापार की स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान कैट उपाध्यक्ष मनोज मेहता, सचिव दीपक खुराना, सदस्य दीपक गुगनानी, धीरज हीरानी और राकेश आहूजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कैट पदाधिकारियों ने व्यापारियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।बैतूल। दीपावली पर धनतेरस से दिवाली तक बैतूल में लगभग 35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक है। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, किराना, सराफा, पूजन सामग्री, डेकोरेशन और ऑटोमोबाइल सहित सभी क्षेत्रों में अच्छी खरीदी हुई। इस वर्ष बाजार में स्वदेशी और भारतीय उत्पादों की मांग अधिक रही।दीपावली पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव एवं प्रदेश महामंत्री योगी खंडेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गंज क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और व्यापार की स्थिति की जानकारी ली।इस दौरान कैट उपाध्यक्ष मनोज मेहता, सचिव दीपक खुराना, सदस्य दीपक गुगनानी, धीरज हीरानी और राकेश आहूजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कैट पदाधिकारियों ने व्यापारियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button