बेतुल

बैतूल पंचायत भवन बना डिजिटल सेवा केंद्र

गांव में ही मिल रहीं ऑनलाइन सुविधाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर और ग्राम पंचायत विभाग के संयुक्त प्रयासों से ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नाहिया में सीएससी वीएलई दुर्गेश पंडागरे द्वारा पंचायत भवन से ग्रामीणों को शासकीय एवं डिजिटल सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
पंचायत भवन से संचालित सीएससी केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बैंकिंग सेवाएं, आधार संबंधी सेवाएं, बिजली बिल भुगतान, बीमा सेवाएं, कृषि सेवाएं तथा ई-उपार्जन सहित अनेक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं। इसके अलावा टेली-लॉ सेवा के माध्यम से ग्रामीणों को वकीलों द्वारा निःशुल्क कानूनी सलाह भी दी जा रही है।
सीएससी केंद्र के संचालन से ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत हो रही है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन से संचालित सेवाओं की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए उपयोगी पहल बताया है।
सीएससी वीएलई दुर्गेश पंडागरे इन सेवाओं के माध्यम से स्वरोजगार प्राप्त कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने अपने गांव में ही रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीएससी एवं पंचायत विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ी है और नागरिकों को घर के नजदीक ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button