बाराबंकी
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने छः सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शाहवपुर टोल प्लाजा पर व्याप्त अनियमिताओ को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा धरना दिया। भारी संख्या मे पहुंचे किसानो की संख्या देख राजस्व एव पुलिस टीम ने मौक़े पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता कर 6 सूत्रीय मांग पत्रों पर दो समस्याओ का मौक़े पर ही निस्तारण कराते हुए अन्य विन्दुओ पर जांच कराने का आश्वाशन दिया।
बताते चले की शहाबपुर टोल प्लाजा कर्मचारियों एव टोल प्लाजा पर व्याप्त अनियमिताओ को गत 26 मई को भारतीय किसान यूनियन अयोध्या मंडल के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह वर्मा ने टोल प्लाजा प्रबंधन और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंप कर 3 जून तक समाधान की मांग की थी लेकिन समस्याओ पर कोई ध्यान न देने पर गुरुवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने टोल प्लाजा को घेर कर धरने पर बैठ गये ।
किसान यूनियन के नेताओं का आरोप है कि टोल प्लाजा परिसर में गाटा संख्या 2206 ‘ख’, रकबा 0.1010 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से टोल कार्यालय का निर्माण किया गया है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में श्रेणी-6 जलमग्न भूमि (तालाब) के रूप में दर्ज है। संगठन ने इस मामले की जांच कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
इसके अतिरिक्त, किसानों ने टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए शौचालयों का नियमित संचालन, स्थानीय लोगों और एंबुलेंस के आवागमन के लिए सर्विस रोड खुलवाने, धर्म कांटे को सुचारू रूप से चालू रखने और आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस तथा क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर डटे किसानो को देख प्रशासन मे खलबली मच गयी मौक़े पर पहुंची नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी , राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार श्रीवास्तव टोल प्रबंधक पुष्कर तिवारी ने किसान नेताओं एव टोल प्रबंधक के बींच वार्ता कर मौक़े पर ही महीनों से बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई कराकर चालू कराया तथा टोल पर एम्बूलैंस उपलब्ध कराया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अयोध्या कृष्णपाल सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या संजय वर्मा, सचिव अश्वेन्द्र सिंह, तहसील अध्यक्ष मुकुंदीलाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामू वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवा भानु प्रताप , अनिल कुमार यादव, प्रदीप दीक्षित, अमित कुमार, शुभम वर्मा, श्रवण कुमार एडवोकेट और पुष्पेंद्र वर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।



