बरेली

टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान पर जोर

'जीरो डोज' कार्यक्रम के दूसरे चरण की कार्यशाला आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने किया शुभारंभ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली :  स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान तथा एड्रा इंडिया के सहयोग से संचालित ‘जीरो डोज’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत बृहस्पतिवार को स्थानीय होटल में  एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण से वंचित (जीरो डोज) बच्चों की पहचान कर उन्हें पूर्ण प्रतिरक्षण चक्र में शामिल करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ‘जीरो डोज’ कार्यक्रम ऐसे बच्चों तक पहुंचने का प्रयास है जो किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने कहा  द्वितीय चरण ऐसे बच्चों की पहचान, ट्रैकिंग और नियमित टीकाकरण से जो वंचित रह गए हैं प्रत्येक पात्र बच्चे को प्रतिरक्षण सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह, यूनिसेफ से शोभित शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा जनपद के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button