गाजियाबाद
विश्व पर्यावरण दिवस पर जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद ने चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम बंथला, राम विहार कॉलोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन और समस्त सृष्टि से सीधा संबंध है। स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण ही सभी जीवों के जीवन को स्वस्थ और सुगम बनाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
उन्होंने बताया कि प्राचीन समय से ही मानव अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करता आया है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण को गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। ऐसे में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती दीपशिका का विशेष योगदान रहा।
