गाजियाबाद

रेल बिहार लोनी में एक माह के भीतर पति-पत्नी ने की आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  थाना अंकुर विहार क्षेत्र के रेल विहार कॉलोनी में शुक्रवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंजली वर्मा (26) पत्नी स्वर्गीय सागर निवासी बी-06, जीएफ-03, रेल विहार, थाना अंकुर विहार, कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंकुर विहार पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने फ्लैट में पंखे से कपड़ा बांधकर फंदे पर लटकी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मृतका के परिजन और आसपास के लोग मौजूद मिले। पड़ोसियों द्वारा  एम्बुलेंस की सहायता से महिला को 50 शैय्या अस्पताल लोनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पूर्व मृतका के पति सागर ने भी आत्महत्या कर ली थी। एक ही परिवार में पति-पत्नी द्वारा कम समय के भीतर आत्महत्या किए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों आत्महत्याओं के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
उप निरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button