खैरथल
पेड़ -पौधे प्रकृति का मानव समाज के लिए अनुपम उपहार:मनीष शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल द्वारा वृक्षारोपण किया इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा पेड़ पौधे प्रकृति का मानव समाज के लिए अनुपम उपहार है जो मानव और पशु पक्षियों के जीवन का आधार है इसी प्रेरणा से
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके तहत देश भर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अलवर लोकसभा सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा निरंतर पेड़ लगाने का महाअभियान चलाया जा रहा है।
वहीं किशनगढ़ बॉस विधानसभा से पूर्व विधायक रामहेत यादव द्वारा विभिन्न गांवों, जोहड़ो के पास, आश्रमों में भी पेड़ लगाएं गए
जिसमें प्रत्येक विधानसभा में नमो वन मातृ वन जैसी योजनाओं के तहत् पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है।
आज इसी कड़ी में खैरथल श्री जी राधा महल के पास महंत शशि भूषण शशि भूषण गल्याण मिश्र के सानिध्य में बड़ का पेड़ लगाया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत शशि भूषण ने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही एक सुंदर वन विकसित किया जाएगा। इसके पश्चात कियारा मसाले के निदेशक शिरीष जसोरिया प्रमिल जसोरिया के साथ 11 पेड़ लगाएं। साथ ही उद्योगपति शिरीष जसोरिया ने 101 पेड़ लगाने और संरक्षित करने का संकल्प लिया।
राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हरयालो राजस्थान’ के तहत् सहजमल पहाड़ी हरसौली रोड खैरथल पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया*।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा महामंत्री प्रकाश यादव, श्री जी राधामहल के शशि भूषण गल्याण मिश्र, अनिल अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, तरुण दुदानी , मोतीलाल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहें।

