ललितपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को एसपी मो.मुस्ताक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने धरती को हरा-भरा एवं पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया। एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढय़िों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का आधार भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के संरक्षण के लिए निरंतर चलने वाला अभियान है। यदि सभी लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें तो आने वाली पीढिय़ों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, आरआई जगदीश चन्द्र सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button