गोड्डा
विशाल वीरांगना पत्रिका का विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। स्थानीय बाल विकास विद्यालय में वीरांगना पत्रिका का विमोचन किया गया। इस विचार वीरांगना पत्रिका के विमोचन में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, विशिष्ट तिथि अवकाश प्राप्त प्रशासनिक पदाधिकारी शिव नारायण यादव, बाल विकास विद्यालय के स्थापना समिति सदस्य अरुण सहाय, वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्राचार्य ध्रुव नारायण सिंह, प्रोफेसर गिरजा ठाकुर, अधिवक्ता ज्योतिंद्र झा, अवकाश प्राप्त नौसेना पदाधिकारी आर एन राय, समाज सेवी विशाल बिंदल, मंजू देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, सुरुचि देवी आदि शामिल थे। इस पुस्तक के संचालनकर्ता विशाल कुमार उर्फ मास्टर को सभी ने धन्यवाद दिया उसके इस प्रयास की सराहना की।



