खैरथल

पद्मश्री भपंग वादक गफरूद्दीन का खैरथल में भव्य स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 खैरथल : गफरूद्दीन मेवाती जोगी (प्रसिद्ध भपंग वादक) दिग्गज कलाकारों का खैरथल पहुंचने पर स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया पी एम श्री सीनियर स्कूल के पास से मेवाती को खुली कार में जुलुस के साथ अम्बेडकर चौराहे पर लाया गया जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया और स्मृति चिंह दिया गया इस मौके पर किसान नेता टिल्लू शर्मा, सतीश चौहान,डां ओमप्रकाश मांधु ,अनुराग कौशिक रविन्द्र शर्मा, अंकित लाटा,राम बाबू जाटव , सहित बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक मौजूद रहे इसके बाद आर्दश स्कूल हरसौली रोड़ पर स्वागत सभा में मेवाती का माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया गया सभा में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति रहें

भपंग राजस्थान के मेवात क्षेत्र (अलवर और खैरथल-तिजारा) का एक बेहद लोकप्रिय और प्राचीन एकल-तंत्री वाद्य यंत्र है। इसे बजाते हुए कलाकार लोक कथाएं और आध्यात्मिक गीत गाते हैं।
भपंग वादक गफरूद्दीन मेवाती जोगी को कला के क्षेत्र (भपंग वादन) में विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2024 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button