रामपुर शाहबाद

स्वीमिंग पूल में नहाते वक्त युवक के लगी चोट ज़ख्मी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के चंदपुरा सालिस गांव स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान हुए हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को आनन-फानन में सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मिलक कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कूप का मझरा निवासी रचित रविवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दपुरा सालिस में बने एक स्वीमिंग पूल में नहाने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रचित पूल में नहा रहा था। इस दौरान रैम्प से गुजरते हुए स्वीमिंग पूल में आ रहे एक युवक का पैर अचानक रचित के पेट में जाकर लगा। टक्कर इतनी तेज थी कि रचित दर्द से तड़प उठा और पूल के भीतर ही घायल हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथी युवकों ने तत्काल उसे पूल से बाहर निकालकर सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद स्वीमिंग पूल में मौजूद लोगों में भी कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में तथ्यों की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button