
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। पुलिस अधीक्षक द्वारा शातिर एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पीयूष प्रताप सिंह उर्फ रोहित (27 वर्ष) पुत्र रविन्द्र सिंह राठौर, निवासी ग्राम मालपुर, थाना कुठौंद, जनपद जालौन, के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू एसटी 64/19, मुकदमा अपराध संख्या 74/19, धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। बताया गया कि अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुठौंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 23 जुलाई 2026 को ग्राम मालपुर स्थित उसके घर के बाहर दरवाजे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी और कांस्टेबल प्रवीनराज शर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई को फरार एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


