शामली
खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। खेत में कार्य कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। गंभीर अवस्था में किसान को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद किसान को छुटटी दे दी गई।
झिंझाना क्षेत्र के गांव सूबरी निवासी 65 वर्षीय किसान कययूम पुत्र रफीक मंगलवार को अपने खेत में कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि जब वह डोल पर बैठकर घाट काट रहा था तो इसी दौरान एक जहरीले सांप ने किसान की ऊंगली में काट लिया, जिससे किसान ने शोर खराबा किया तो उसके परिजनों ने किसान को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किसान को उपचार देने के बाद छुटटी दे दी गई है।