शामली
खेत पर काम करते समय युवती की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। खेत में कार्य करते समय कीटनाशक छिडक रही एक युवती की तबियत बिगड गई। गंभीर अवस्था में युवती को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया।
क्षेत्र के गांव फुगाना निवासी रिया पुत्री सलेक अपने खेते में कीटनाशक दवा का छिडकाव कर रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक कीटनाशक दवा की चपेट में आकर युवती की तबियत बिगड गई। जिसके बाद परिजनों को युवती को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।


