खैरथल

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना आवेदन का आज अंतिम दिन

रात 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन, जिले के बुजुर्गों मे यात्रा को लेकर उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए आवेदन करने का 10 जून को अंतिम दिन होगा। देवस्थान विभाग की ओर से 27 मई से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जून रात 12 बजे बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन सीनियर नागरिकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज रात तक आवेदन कर सकेंगे।
योजना को लेकर खैरथल -तिजारा जिले मे बुजुर्गों मे भी अच्छा उत्साह देखा जा रहा है ई-मित्र संचालक ओ ने बताया बड़ी संख्या में पति-पत्नी संयुक्त रूप से आवेदन कर रहे है जबकि कई वरिष्ठ नागरिकों ने अकेले आवेदन किया है

56 हजार यात्रियों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का मौका

देवस्थान विभाग की ओर से इस बार राजस्थान मे कुल 56 हजार यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। इनमें 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन से देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। जबकि 6 हजार यात्रियों को हवाई जहाज के जरिए नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।

लॉटरी से होगा यात्रियों का चयन

आवेदनों की संख्या निर्धारित सीटों से काफी ज्यादा होने के कारण यात्रियों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए किया जाएगा। पहले हवाई यात्रा के लिए चयन किया जाएगा, उसके बाद रेल यात्रा के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित यात्रियों की सूची बाद में विभागीय वेबसाइट और संबंधित कार्यालयों में जारी की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button