झुंझुनू
मंदिर निर्माण में सहयोग करने पर अध्यापक का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के पास पुरा की ढाणी के रहने वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद बेनीवाल ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा की। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, सलाहकार मामराज महला एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने दानदाता अध्यापक का शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने रिटायर्ड अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद बेनीवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



