खैरथल

पीएम स्वनिधी योजना शिविर में 13 लाभार्थियों को दिया ऋण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

खैरथल : प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM स्वनिधि) योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों और स्ट्रीट वेंडरों को बिना गारंटी के ऋण (चेक और स्वीकृति पत्र) बांटने के कार्यक्रम और विशेष शिविर नियमित रूप से नगरपरिषद खैरथल में आयोजित किए जा रहे हैं। जून 2026 में इस योजना के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में  राजस्थान की नगर पालिकाओं में ऐसे वितरण शिविरों की शुरुआत की गई है।इसी क्रम में बुद्धवार 10 अप्रेल को खैरथल नगरपरिषद मिंटिग हाल में विशेष शिविर लगाया गया

शिविर में 13 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया प्रत्येक को 15000 रू. का ऋण दिया गया। इस मौके पर अग्रिण बैक के प्रबंधक एच.एन.मीणा,बैंक प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर, मनोज निमेश,खेमचंद, हिमांशु, टिंकू सिंह, नगरपरिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, एईएन भूपेंदर गुर्जर, मोतीलाल वर्मा, चौखम दत्त शर्मा, गौरव शर्मा, यादराम,राजेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button