राष्ट्रीयहमीर पुर

ओमान के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हमीरपुर के आदित्य शर्मा की मौत

क्षेत्र में शोक की लहर

हमीरपुर (हि. प्र.) ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हुए हमले में हमीरपुर के गलोड़ निवासी 23 वर्षीय डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। हादसे के समय जहाज पर मौजूद 24 लोगों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पार्थिव देह को भारत लाने के प्रयास जारी हैं।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। ओमान तट के निकट स्ट्रेट आॅफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है। आदित्य हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और पालाउ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हड़ेटा पंचायत के भालू गांव निवासी आदित्य जहाज पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। बीते वर्ष नंवबर माह में वह घर से ड्यूटी के लिए गए थे। आदित्य के पिता राजेश कुमार जालंधर में निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता गृहिणी हैं। आदित्य अपने माता पिता की इकलौती संतान थे, हादसे की सूचना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों के अनुसार बुधवार रात नौ बजे के करीब उन्हें कंपनी के अधिकारियों से घटना की सूचना मिली, जिसमें उन्होंने बताया कि घटना के समय पोत पर कुल 24 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि तीन की मौत हो गई जिसमें आदित्य भी शामिल है। घटना की सूचना के बाद तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीय नाविक लापता हो गए थे। बाद में बचाव अभियान के दौरान तीनों के मृत होने की पुष्टि की गई, जिनमें आदित्य शर्मा भी शामिल हैं। आदित्य, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ के निवासी थे और तेल टैंकर पर डेक कैडेट के पद पर कार्यरत थे। इस युवा की मृत्यु की पुष्टि होने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button