मथुरा

महिलाओं संबंधी अपराधों पर आयोग की अध्यक्ष सख्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान के महिला अपराध के प्रति तेवर सख्त नजर आए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे गंभीर मामलों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की फरियाद भी सुनी। विकास भवन के सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 16 महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंची। इनमें से अधिकांश मामले घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और आपसी मतभेद से जुड़े थे। अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने महिला अपराधों के खिलाफ प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। . बबीता ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने, प्रमुख स्थानों पर हेल्पलाइन नंबरों (112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन) के डिस्प्ले बोर्ड लगाने, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन और स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों में शिकायत पेटिकाएं लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वृंदावन स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। दौरान एसपी क्राइम श्वेता यादव, बीएसए रतन कीर्ति, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वाति और जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button