पाकुड़

पाकुड़ में 12 जू 2026 शुक्रवार को होगी झामुमो की बैठक, विनोद कुमार पांडे का सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत

JMM meeting to be held in Pakur on Friday, June 12, 2026; Vinod Kumar Pandey accorded a grand welcome at the Circuit House.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सांगठनिक ढांचा को और सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में 12 जून 2026 को होने जा रही झामुमो के पाकुड़ इकाई की कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे गुरुवार देर शाम पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर झामुमो पाकुड़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “विनोद कुमार पांडे जिंदाबाद”, “हेमंत सोरेन जिंदाबाद”, “वीर शिवू अमर रहे/जिंदाबाद” और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से सर्किट हाउस परिसर को गूंजा दिया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए ससमय अवधि में ही कार्यक्रम स्थल/ सभास्थल पर पहुंचने की अपील की है। इस दौरान उपाध्यक्ष हाजी समाद अली , सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, उमर फारुख, प्रखण्ड अध्यक्ष मुसलेहुद्दीन, मिथलेश कुमार घोष, अनारुद्दिन मियां, मुकेश सिंह, अजफारुल शेख, प्रकाश सिंह व मोबारक हुसैन समेत काफी संख्या में झामुमो के वरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button