पाकुड़

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कालीबाड़ी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन

BJP workers performed prayers at Kalibari Temple to mark the completion of 12 years of the Central Government.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण अभियान’ के तहत बुधवार को राजापाड़ा स्थित प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य पूजन-अर्चना की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा का संचालन पुरोहित भरत भूषण मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, उपाध्यक्ष हिसाबी राय, वार्ड पार्षद निभा देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर रूपेश भगत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button