पाकुड़

सोशल मीडिया पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने दिव्यांग कमली पहाड़िन को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

Taking cognizance of social media reports, the administration provided a wheelchair to differently-abled Kamli Pahadin.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा, पाकुड़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 09 जून 2026 को प्रसारित सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत जामजोरी के चीनपाड़ा निवासी दिव्यांग कमली पहाड़िन के मामले की जांच कराई। प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई जांच में पाया गया कि कमली पहाड़िन मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, लेकिन आधार में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं हो सका है। प्रशासन ने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी कठिनाइयों के चलते प्रक्रिया लंबित थी, जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से आधार अपडेट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि शीघ्र प्रमाण-पत्र निर्गत हो सके। बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से उन्हें तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लाभार्थी को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button