बाराबंकी

11 वर्षीय बच्चे को मसौली पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ कर घर वालों को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। खाकी का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई पुलिस की तारीफ कर रहा है। एक दिन पूर्व घर से भटके एक 11 वर्षीय बच्चे को मसौली पुलिस सुरक्षित ढूंढ कर घर वालों को सौंप दिया है। पुलिस की इस संवेदनशीलता को देखकर थाने में मौजूद हर लोग पुलिस की तारीफ किया।
बुधवार की मध्य रात को थाना मसौली की पुलिस गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव मोड पर पिकेट डियूटी पर मौजूद आरक्षी प्रदीप यादव, शिवकुमार,  विजय सिंह एव आकाश दूरवार को एक 11 वर्षीय बच्चा टहलता मिला जो काफी डरा-सहमा हुआ था पुलिस ने बच्चे को दुलारते हुए थाना मसौली लेकर आई और खाना खिलाकर बच्चे को शांत कराया। जब उससे घर का पता पूछा गया तो बच्चे ने अपना नाम रंगू गौस्वामी पुत्र सुंदरलाल निवासी प्रभात का पुरवा डेली सरैया देमोही फ़ैजाबाद बताया जो घर से नहाने के लिए निकला था लेकिन रास्ता भटक जाने पर बस मे बैठकर क्षेत्र मे आ गया था।
परिजनों से संपर्क होने के बाद गुरुवार की दोपहर को बच्चे की मां विमला देवी और भाई सचिन गोस्वामी को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
(पुलिसकर्मियों ने जेब से खरीदे कपड़े, दिया घर लौटने का किराया)
24 घंटे पूर्व परिजनों से बिछड़ा बच्चा भाई एव माँ को पाकर भाऊक हो गया आरक्षी प्रदीप यादव, शिवकुमार,  विजय सिंह एव आकाश दूरवार को पता चला कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने तत्काल मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे के बाल कटवाते हुए अपनी जेब से बच्चे के लिए नए कपड़े और चप्पलें मंगवाईं। इसके बाद पूरे परिवार को भरपेट भोजन कराया गया। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने इस गरीब परिवार को  घर वापस लौटने के लिए अपनी तरफ से वाहन का किराया भी दिया। पुलिस की इस अभूतपूर्व मदद और दरियादिली को देखकर पीड़ित परिवार भावुक हो गया और उन्होंने हाथ जोड़कर मसौली पुलिस का बार-बार आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button