गोड्डा
एसआईआर को लेकर पथरगामा में कांग्रेस की बीएलए-2 की बैठक आयोजित
विधायक प्रदीप यादव ने किया मतदाताओं को जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत चिहारी पीठ विवाह भवन में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोड़ैयाहाट विधायक सह प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक व्यक्ति का वोटर कार्ड केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो। इसके लिए सभी को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले एसआईआर अभियान के दौरान सभी बीएलए-2 सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। वर्तमान में एसआईआर का पहला चरण चल रहा है, जबकि जल्द ही दूसरा चरण प्रारंभ होगा। दूसरे चरण में प्रत्येक मतदाता को दो फॉर्म दिए जाएंगे, जिन्हें भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करना अनिवार्य होगा। दौरान
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यह फॉर्म व्यक्तिगत होगा और इसे किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जो लोग रोजगार या अन्य कारणों से घर से बाहर रह रहे हैं, उन्हें पहले से इसकी जानकारी दे दी जाए ताकि समय पर फॉर्म भरकर जमा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे, इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देने तथा मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। मौके पर कांग्रेस नेता मुदस्सर खान, बुलबुल, युवा जिला अध्यक्ष शशि यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विकास सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज चौधरी, मंडल अध्यक्ष पूर्वी वीरेंद्र ब्रह्म, खुर्शीद आलम, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह मुखिया प्रकाश दास, बोहा मुखिया प्रदीप यादव, रंजीत मरांडी, भूदेव पंडित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बीएलए-2 सदस्य उपस्थित थे।



