
फरार चल रहा सुधीर उर्फ चूचू कानपुर से गिरफ्तार
कर्ज के नाम पर 30 लाख की वसूली, तंग आकर प्रदीप की थी खुदकुशी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : थाना कोतवाली बरेली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी सुधीर कुमार उर्फ चूचू को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में वार्डबॉय प्रदीप कुमार की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट में सुधीर उर्फ चूचू पर मानसिक प्रताड़ना और 30 लाख की अवैध वसूली का आरोप लगा था।
सुसाइड नोट बना सबूत: 10 साल पुराने पैसे को लेकर बना रहा था दबाव दिनांक 15 मई 2026 को जिला चिकित्सालय बरेली में ड्यूटी के दौरान वार्डबॉय प्रदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में सुधीर कुमार उर्फ चूचू पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सुर्खा वानखाना थाना प्रेमनगर पर गंभीर आरोप थे। नोट में लिखा था कि सुधीर 10 साल पहले दिए गए रुपये को लेकर लगातार धमकाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर करीब 30 लाख रुपये की अवैध वसूली कर चुका था। मृतक की बेटी मानसी शर्मा की तहरीर पर मु0अ0सं0 236/2026 धारा 108 BNS में केस दर्ज किया गया था।
कानपुर रेलवे स्टेशन के पास होटल में छिपा था आरोपी, NBW भी था जारी
घटना के बाद से सुधीर उर्फ चूचू फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। कोतवाली पुलिस टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूचना पर कानपुर में लोकेशन ट्रेस की। 12 जून 2026 को कानपुर रेलवे स्टेशन के पास होटल My Choice में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट से NBW भी जारी था। गिरफ्तारी से बचने को बदल रहा था जगह पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए कानपुर में छिपा था। कोतवाली पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



