
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान के मकान पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रशासन ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान के मकान पर कार्रवाई की है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि प्रशासन को किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई करनी है तो वह कानून के दायरे में और समान रूप से होनी चाहिए, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिना निर्धारित ड्यूटी के मौके पर पहुंचकर कथित रूप से राजनीतिक प्रभाव में कार्य किया, उनकी भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का उपयोग किसी राजनीतिक दल के हित में नहीं होना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरानविजेंद्र चौहान पूर्व प्रधान तिजारा बाबूलाल यादव पूर्व जिला पार्षद राम अवतार चौधरी पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपीचंद शर्मा जयप्रकाश हेडाऊ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण छंगाणी पार्षद राजपूत सभा के अध्यक्ष माहीपाल चौहान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यश अग्रवाल भूप सिंह मेघवाल अभाव अभियान प्रकोष्ठ अध्यक्ष,देवेंद्र विधूड़ी जिला अध्यक्ष nsui सेवादलअध्यक्ष प्रभु दयाल, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश सैनी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भरत चौधरी मंडल अध्यक्ष रामफूल पूर्व जिला सचिव फतेह मोहम्मद जिला महासचिव खुर्शीद खान दोलत नागर कांग्रेस जिला महासचिव खुर्शीद खानजादा पूर्व जिला सचिव उस्मान खान पार्षद मनोज बुराडिया पार्षद राहुल रसगोन पार्षद अभिषेक हेडाऊ पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद संदीप अग्रवाल जिला सचिव सुंदर पटेल जिला सचिव संजय गुर्जर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत मेहर दीन खान आसिफ खान अर्जुन राजपूत कपिल शर्मा शौकत खान लकी मीणा सद्दाम खान हनुमान गुर्जर कपिल शर्मा प्रेम प्रकाश नैना सुभाष यादव अजीत यादव शेखर यादव सरपंच विनोद राजपूत पुष्पेंद्र चौहान संदीप जाटव आसम खान शकील अहमद बागोर डेविड मर्दन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा को कायम रखने की मांग की।



