खैरथल

खैरथल मे शहरी सेवा शिविर शुरू 

आमजन को मिलेगी राहत ,जिला कलेक्टर ने व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शुक्रवार को नगर परिषद खैरथल द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, आमजन को दी जा रही सुविधाओं तथा प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए शिविरों में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पात्रता के अनुसार उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम कार्यों का निस्तारण शिविर स्थल पर ही किया जाए। उन्होंने पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना से संबंधित आवेदन पत्रों के निस्तारण तथा अधिक से अधिक पट्टे ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ एवं पीएम स्वनिधि योजना के चेक का वितरण भी किया गया । जिला कलेक्टर ने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविरों के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button