शामली

गंगेरू में अवैध आरा मशीनों पर उठे सवाल, हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में अवैध रूप से आरा मशीनों के संचालन और हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में आम, शीशम समेत अन्य फलदार और छायादार पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई कर लकड़ी की चिराई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध कटान इन प्रयासों को नुकसान पहुंचा रहा है। आरोप है कि गंगेरू क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों पर बिना किसी रोक-टोक के लकड़ियों की चिराई की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को तत्काल सील करने की मांग उठाई है।मामले में वन विभाग के दरोगा सोनू कुमार का कहना है कि क्षेत्र में मशीनों को बंद करा दिया गया है। यदि इसके बावजूद कोई आरा मशीन संचालित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button