संभल

महिला को घर में खींचने और जान से मारने की धमकी का आरोप

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल : जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष की महिला ममता शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके जेठ पक्ष के लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि उन्हें घर में खींचकर जान से मारने की धमकी भी दी।

ममता शर्मा के अनुसार वह सफाई का काम कर रही थीं, तभी बबलू शर्मा गाली-गलौज करते हुए पहुंचा और उनके पति का गिरेबान पकड़कर खींचने लगा। आरोप है कि इसके बाद विजय शर्मा, सुधीर शर्मा और हर्षित शर्मा ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जबरन घर के अंदर खींचने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर उनकी जान बच सकी। पीड़िता ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर चल रहा है और आरोपी लंबे समय से उन्हें व उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल विक्की शर्मा ने आरोप लगाया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी विजय शर्मा और उनके समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर डंडों से उनकी पिटाई की। विक्की शर्मा का दावा है कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था, फिर भी उन्हें निशाना बनाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि विजय शर्मा पूर्व में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है और कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button