संभल

तलाकशुदा महिलाओं की मदद सरकार का कर्तव्य – गुलाब देवी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल : उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों के सामने विपक्ष के पास कोई मुद्दाl नहींp बचा है। उन्होंने कहा कि “जिस दुकान पर सामान होता है, वही दिखाई देता है और वही बिकता है। विपक्ष के पास कुछ है ही नहीं, इसलिए वह केवल अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

मंत्री गुलाब देवी ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक पात्र बताए जाने के सवाल पर कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, उनसे ही इसका जवाब पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी महान विभूतियों का सम्मान करती है और उनके लिए महाराजा सुहेलदेव पूजनीय हैं। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और अधिकारियों द्वारा सेंध लगाने के आरोपों पर मंत्री ने साफ कहा कि बिना प्रमाण के किसी आरोप को सही नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां भी शिकायत मिलेगी, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी शिकायत मिलने पर अधिकारियों को निलंबित किया गया है और आगे भी ऐसा ही होगा। तलाकशुदा महिलाओं को आवास, बच्चों की शिक्षा और अन्य सुविधाएं देने की योगी सरकार की योजना को लेकर विपक्ष द्वारा 2027 के चुनावी प्रचार बताए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह विपक्ष की सोच हो सकती है, लेकिन सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहारा देना है। उन्होंने कहा कि चाहे महिला किसी भी धर्म की हो, उसकी सहायता करना सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पवित्र कर्तव्य है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button