बेतुल

बैतूल शिकायतें और जन आक्रोश के बाद भी प्रशासन क्यों नहीं कर रहा है पटवारी महस्की पर कार्यवाही?

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बैतूल। जब से समाचार पत्रों के माध्यम से पटवारी गोपाल महस्की के किए गए अवैध कारनामों से संबंधित समाचार प्रकाशित किया जा रहे हैं तब से सोशल मीडिया पर पटवारी की तीव्र आलोचना करते हुए लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि प्रशासन के पास इस पटवारी की शिकायते होने के बाद भी गोपाल महस्की के खिलाफ प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है? ऐसा नहीं है कि पटवारी गोपाल महस्की के कारनामों से उसके विभाग के उच्चाधिकारी अनभिज्ञ नहीं है। इसके बावजूद उच्चाधिकारी इसके खिलाफ कार्यवाही करने से परहेज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पटवारी को हल्का हमलापुर में एक भाजपा नेता द्वारा लाया गया है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि इस भाजपा नेता का प्राप्त वरदहस्त के चलते यह अपने क्षेत्र में तानाशाही करते हुए भोले भाले लोगों को परेशान कर रहा है। आखिर पटवारी गोपाल महस्की के विरुद्ध लगातार शिकायतें होने के बावजूद प्रशासन इसके ऊपर कब कार्यवाही करेंगा? यह देखना बाकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button