हापुड़

हापुड में वृहद रूप में लगेगा रोजगार मेला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – हापुड़ के जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि , उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ एवं जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एन०एच०-9 हापुड़ बाईपास रोड, हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांकः 18-06-2026 को जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एन०एच०-9 हापुड़ बाईपास रोड, हापुड में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 25 बहुप्रतिष्ठित जैसे ग्लोबल ऑटोटेक, क्यूज प्रा०लि०, कुबोटा एस्कोर्टस लि०, पुखराज, हायर, एन 5एक्स प्रा०लि० आदि कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर पदों पर भर्ती साक्षात्कार द्वारा की जायेगी, जिसमें शैक्षिक योग्यता बी०टेक, एम०बी०ए० बी०बी०ए०, बी०सी०ए० डिप्लोमा एवं स्नातक इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कर अवश्य करें। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, साक्षात्कार के समय बायोडाटा लाना अनिवार्य है। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड में सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।

रोजगार मेला आयोजन स्थलः- जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एन०एच०-9 हापुड़ बाईपास रोड, हापुड़।

दिनांक एवं समयः – 18-06-2026, प्रातः 10:00 बजे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button