बागपत

बागपत के विकास मलानिया को मिला “बेस्ट रनवे मॉडल अवार्ड 2026”, अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जनपद बागपत के लिए गौरव का विषय है कि युवा अभिनेता एवं मॉडल विकास मलानिया को “बेस्ट रनवे मॉडल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया, जो उनके लिए एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण रहा।
मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे विकास मलानिया ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों को दिया है जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास और समर्थन का परिणाम है जो उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहे।
विकास मलानिया ने बताया कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में वह मॉडलिंग और अभिनय जगत में बागपत का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन करेंगे।
क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने विकास मलानिया को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युवाओं के लिए यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
बागपत के होनहार युवा विकास मलानिया की यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button