जालौन

निपुण शिक्षा और कायाकल्प को मिलेगी नई रफ्तार

विकास चौधरी ने संभाली बीएसए की कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई। जनपद जालौन के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चौधरी ने पदभार ग्रहण कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। इससे पूर्व वे जनपद भदोही में डायट (DIET) प्राचार्य तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नवागत बीएसए ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी निपुण भारत मिशन योजना के तहत जिले के प्रत्येक बच्चे को बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों और विभागीय बजट के समन्वय से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, रंगाई-पुताई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।
विकास चौधरी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना और विद्यालयों को आकर्षक एवं संसाधनयुक्त बनाना विभाग का लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों, ग्राम पंचायतों तथा अभिभावकों के सहयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button