रामपुर शाहबाद

मानसिक रूप से कमजोर युवक को बंदर ने काटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला दीवान में दादा मियां की मजार के पास बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह बंदरों ने मानसिक रूप से कमजोर युवक शिवम शर्मा पर हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं कान पर गंभीर चोट आई और कान आर-पार छिद गया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां उसका उपचार कर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन राहगीरों पर हमले हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और समस्या के समाधान की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button