बालाघाट
राजा भोज पर कथित टिप्पणी को लेकर मचा सियासी बवाल
पवार समझ के लोगो ने घेरा पूर्व सांसद का घर फुका पुतला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : जिला मुख्यालय मे आज राजाभोज ब्रिज नामकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंवार समाज के लोगों ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के निवास के सामने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1 बजे समाज के सदस्य उनके घर पहुंचे और उनसे बाहर आकर जवाब देने की मांग करने लगे।
जब कंकर मुंजारे घर से बाहर आए तो प्रदर्शनकारी उनकी ओर बढ़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच में आकर स्थिति को संभाला और उन्हें वापस घर के अंदर भेज दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पूर्व सांसद के बीच कहासुनी भी हुई।
माफी और एफआईआर की मांग
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सांसद का पुतला दहन किया और सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। पंवार समाज के लोगों का कहना था कि राजाभोज के संबंध में दिए गए कथित बयान को लेकर कंकर मुंजारे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की भी मांग की गई।
धरने के कारण क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रदर्शन से पहले सामाजिक रैली के पूर्व सांसद के निवास तक पहुंचने की जानकारी प्रशासन और पुलिस को होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद मौके पर शुरुआती दौर में सुरक्षा व्यवस्था सीमित नजर आई। बाद में पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रदर्शन के बाद पंवार समाज के प्रतिनिधि पंवार समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
दोनों पक्ष अपने रुख पर कायम
“समाज अपने सम्मान से जुड़े मुद्दों पर आगे भी आवाज उठाता रहेगा। वहीं, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने आंदोलन को प्रायोजित बताया। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई और कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं तथा माफी नहीं मांगेंगे। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बरकरार हैं।”
विशाल बिसेन
अध्यक्ष
पवार समाज



