पाकुड़

जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Deputy Commissioner hears public grievances at 'Jan Samadhan Diwas'; directs officials to take immediate action.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। जन समाधान दिवस में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि संबंधी मामले तथा इलेक्ट्रिक साइकिल से जुड़े आवेदन शामिल रहे। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की नियमानुसार जांच कर निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल की जाती है। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर गंभीरता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button