बाराबंकी
शिवसेना के पदाधिकारियों ने चढ़ावे की धनराशि की चोरी जैसे महापाप को धोने तथा मंदिर की पवित्रता एवं शुद्धि के लिए किया “शुद्धि यज्ञ”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही की अगुवाई में जिला मुख्यालय सोमैया नगर देवा रोड़ पार्टी का साठवां स्थापना दिवस मनाते हुए अयोध्या श्री राम जन्म भूमि मंदिर में हुए चढ़ावे की धनराशि की चोरी जैसे महापाप को धोने तथा मंदिर की पवित्रता एवं शुद्धि के लिए “शुद्धि यज्ञ” किया
इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने शिवसैनिको को संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन 1966 में शिवसेना की स्थापना समाज सेवा के कार्यों हेतु की गई थी जो आगे चलकर भारतीय राजनीति में देश का चर्चित दल बनकर खड़ा हुआ विचारों पर आधारित शिवसेना की आज पूरे देश में शाखाएं है जिस आज कुछ गद्दार प्रवृत्ति के लोग समाप्त करने षड्यंत्र कर रहे है और सांसदों विधायकों की खरीद कर रहे है जो देश स्वच्छ राजनीति के लिए अच्छे संकेत नहीं है शिवसेना सांसद विधायकों से नहीं शिवसेना शिवसैनिको से चलती है निष्ठावान शिवसैनिक आज भी उद्धव ठाकरे के साथ है
राम मंदिर में दान चंदा चोरी के विरोध में श्री विद्रोही ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर में इस प्रकार की चोरी की घटना से भारतीय जनमानस ,रामभक्तो एवं शिवसैनिकों में आक्रोश व्याप्त है श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में शिवसैनिकों ने अपना रक्त बहाया है जिसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा दान धनराशि की चोरी एवं हेराफेरी में श्री राम जन्म भूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष तथा श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदेन सदस्य मुलायम सरकार के कार्यकाल में कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले रामद्रोही सेवा निवृत आई ए एस नृपेंद्र मिश्रा तथा महासचिव चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध है इन लोगों द्वारा पूर्व में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु शिला पूजन में पूजित सोने चांदी की हजारों शिलाएं भी गायब करवा दी गई जिसका कोई लेखा जोखा और अता पता नहीं हैं तथा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा स्थानीय नेताओं से साठ गांठ कर नजूल की तीन करोड़ की भूमि को राम मंदिर निर्माण हेतु चौबीस करोड़ की कीमत देकर क्रय किया जिसमें भारी कमीशन खोरी की गई जिसकी कोईं जांच तक नहीं की गई इनकी भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और मुकदमा चलाया जाए और राम भक्तों के एक एक पैसों का हिसाब मांगा जाए अन्यथा बलिदानी रामभक्तो की आत्मा देश के असंख्य रामभक्तो से प्रश्न करती रहेगी और उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय तथा पदेन सदस्य नृपेंद्र मिश्रा को निर्माण समिति अध्यक्ष व श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से बर्खास्त कर और चंदा चोरी प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए
अयोध्या में गुजराती सिंडीकेट सक्रिय है जो अपने प्रभाव का दुष्प्रयोग कर प्रदेश के मनमानी कर रहे है और प्रदेश के हिंदूवादी वातावरण को दूषित कर रहे है
जिस प्रकार मुगल आक्रांता महमूद गजनवी ने भारतवर्ष में आक्रमण कर मंदिरों को लूटा था आज उसी प्रकार श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बैठे नृपेंद्र मिश्रा और चंपत राय द्वारा गजनवी बनकर द्वारा श्री राम जन्म भूमि मंदिर की संपदा को लूटा और लुटवाया जा रहा है जो बहुत ही शर्म का विषय है और हिन्दू समाज व राम भक्तों के साथ विश्वासघात है जिसके लिए हिन्दू समाज इन गजनवी के वंशजों को क्षमा नहीं करेगा
राष्ट्र की कोटि कोटि राम भक्त ,राष्ट्रवादी जनता के जनमानस पर आघात करने वाले मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों बर्खास्त कर सीबीआई जांच कराई जाए
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी,जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी,कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत, निंदूरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद निगम,भवानी सेना निंदूरा ब्लाक प्रमुख आसमा बानो,भवानी सेना राम नगर ब्लाक प्रमुख जयदेवी ,सरवन बाबा,दिलीप कुमार वर्मा,सुनील कुमार सिंह,लवकुश आदि उपस्थित रहे



