
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। भडी में निर्माणाधीन ठोकर पर काम कर रही जेसीबी मशीन से बीतीरात्रि बदमाशों ने दो बेटरो को चोरी कर लिया तथा मशीन मे तोडफोड भी की गई। पीडिता का कहना है कि बदमाशों ने मशीन की खिडकी व बैटरो की वायर को इलैक्ट्रोनिक्स कटर से काटा है। बदमाश हथियार के रूप मे लोहे ही रॉड को अपने साथ लेकर आने का दावा किया गया है। जिसे मौके पर ही छोड दिया गया। इसके विपरित भडी मे ही एक किसान के टैक्टर से एक बैटरे को भी चोरी किया गया है। लगातार बैटरी चोरी की घटनाओे से वाहन चालको मे हडकम्प व दहशत का माहौल है।
सहारनपुर जनपद के कस्बा रामपुर मनिहारान निवासी सचिन कुमार पुत्र कलम सिंह की पोकलेन मशीन ग्राम भड़ी में यमुना ठोकर के सामने निर्माण कार्य के लिए काम करती है। रात्रि मे ठोकर पर ही मशीन खड़ी थी। गुरुवार की रात में बदमाशों ने मशीन की खिड़की का लॉक तोड़कर उसमें रखी दो बैटरियां चोरी कर लीं। शुक्रवार सुबह जब वह मौके पर पहुंचा तो मशीन के लॉक टूटे मिले तथा मशीन के पास लोहे की रॉड पड़ी थी। मशीन का सामान भी बिखरा हुआ था। मशीन को पास जाकर देखा तो उसमे से दो बैटरियां चोरी कर ली गई थी। दावा है कि चोरों ने मशीन में लगी तांबे की वायर भी कटर से काट दी और अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। चोरी गई बैटरियों की कीमत करीब 30 हजार रुपये तथा अन्य नुकसान लगभग पांच हजार रुपये बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति बरामद कराने की मांग की है।
इसके विपरित भडी निवासी मनव्वर पुत्र फीकू के टैक्टर को निशाना बनाकर बदमाशों ने एक बैटरी को चोरी कर लिया। गाव मे हुई चोरी से दहशत का माहौल है। चौसाना चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के लिए चुनौती बने बैटरी चोर,पक्के इलाज की मांग
चौसाना। पिछले एक महीने के भीतर चौसाना व आसपास के गावो मे 25 से अधिक स्थानो पर बदमाशों ने बेटरी चोरी की घटनाआंे को अंजाम दिया है। जिसमे दर्ज दो मुकदमों मे पुलिस सही खुलासे का दावा करते हुए अनावरण कर चुकी है लेकिन सवाल उठता है कि अगर सही बैटरी चोर गिरोह जैल जा चुका है तो घटनायें रूकने का नाम क्यो नही ले रही है।

