रामपुर शाहबाद
आवारा कुत्ते के हमले से दहशत, बालिका समेत तीन लोग घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद के ढकिया में एक आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में का माहौल है। कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर एक बालिका समेत तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुकंदर सिंह उर्फ प्रेमपाल की आठ वर्षीय पुत्री मोनिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर हाथ में काट लिया। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया। इसके कुछ देर बाद कुत्ते ने गांव निवासी भूपेंद्र पर हमला कर उसके हाथ में काट लिया।गांव बाले इस घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि गुरुवार रात करीब आठ बजे कुत्ते ने गांव में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करने वाले सुखपाल दिवाकर को भी अपना शिकार बना लिया। बताया जाता है कि कुत्ते ने सुखपाल के चेहरे पर हमला करते हुए उनकी नाक पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में जख्मी सुखपाल के परिजनों ने निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उसे सर्जरी के लिए मुरादाबाद ले गए। लगातार हुई घटनाओं के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।



