बरेली

फेयरवेल की धूम , बीबीए के छात्रों ने बिखेरा जलवा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : नगर पंचायत रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज  में शनिवार को बीबीए डिपार्टमेंट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन फर्स्ट ईयर एवं सेकंड ईयर के जूनियर छात्रों द्वारा कराया गया ।सभी फाइनल ईयर के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं महाविद्यालय में बिताएं अपने अनमोल समय को अपने जूनियर्स के साथ साझा किया ।
जहां एक तरफ सीनियर छात्रों के मन में कॉलेज से जाने का गम था वहीं दूसरी तरफ एक नई मंजिल शुरू करने की खुशी भी थी ।इस मौके पर अभिषेक और शीतू को मिस्टर मिस शोज़ टॉपर, उदय और ऐश्वर्या को मिस्टर मिस पॉपुलर एवं अंशिका और मिनहाज को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल चुना गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन  गिरधर गोपाल , महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल एवं महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार  ने छात्रों को भविष्य में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर आर के सिंह, विभागअध्यक्ष मुकुल गुप्ता प्रवक्ता पारस अग्रवाल, अनु सुनोरी, हरीश कुमार, हेमा जौहरी, दिया ओली एवं युक्ति सिंह सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button