हापुड़

लेबर ठेकेदार की सूदखोरी से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दी।

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने सोनू तोमर ठेकेदार सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

ठेकेदार सहित चार लोगों ने घर में घुसकर मृतक की पत्नी और बेटी के सामने की थी जमकर पिटाई, आहत होकर मजदूर ने जहर खाकर जान दी

मृतक के भाई का आरोप – आरोपियों को बचाने में जुटी है पिलखुवा कोतवाली पुलिस

हापुड (यूपी) – हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी जोनी अपनी तीन बेटियों और पांच महीने के मासूम बेटे के साथ रहते हुए ग्राम खेड़ा स्थित सालासर फैक्ट्री में मजदूरी करते हुए गुज़र बसर कर रहा था । एक दिन उसका पांच माह का बेटा बीमार हो गया जिसके इलाज के लिए जोनी ने फैक्ट्री के लेबर ठेकेदार सोनू तोमर निवासी ग्राम खेड़ा से दस हजार रुपए उधार ले लिए जो उसकी मजदूरी में कटने थे लेकिन आरोपी ठेकेदार सोनू और उसका सुपरवाइजर रिश्तेदार अमित उसे परेशान कर रहे थे ।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दिनांक 15 जून को बच्चा बीमार होने के कारण जोनी दो दिन फैक्ट्री नहीं गया तो लेबर ठेकेदार सोनू तोमर निवासी ग्राम खेड़ा , सुपरवाइजर अमित अपने साथ दो अन्य युवकों को लेकर जोनी के घर 17 जून की सुबह 7 बजे पहुंच गया और जबरन उसे फैक्ट्री ले जाने लगे । जोनी ने रोते हुए उसे अपने बच्चे की बीमारी के बारे में बताया तो सोनू और उसके साथियों ने जोनी को उसकी पत्नी और बच्चों के सामने ही पीटना शुरू कर दिया और अधमरा करते हुए वहां से धमकियां देते हुए चले गए । इस घटना से आहत होकर जोनी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू करने के बाद चार आरोपियों सोनू तोमर निवासी ग्राम खेड़ा, सालासर फैक्ट्री में सुपरवाइजर अमित और दो अन्य साथियों विकास और भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।

लेकिन वहीं परिजनों का आरोप है कि पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने खेल करते हुए घटना के दो दिन बाद मुकदमा दर्ज किया और चार दिन बीतने पर भी किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है ।

मृतक जोनी ( 30 वर्ष ) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर स्थित डॉक्टर गंगा राघव वाली गली में रहता था हुई है। उनके परिवार में पत्नी ज्योति, तीन बेटियां और एक पांच माह का बेटा हैं। जोनी धौलाना रोड स्थित ग्राम खेड़ा के सालासर फैक्टरी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे ।

मृतक के बड़े भाई रिंकू कुमार के अनुसार , जॉनी ने ठेकेदार सोनू से 10 हजार रुपये अग्रिम उधार लिए थे। जो उसकी मजदूरी में कटने थे । दिनांक 17 जून की सुबह 7 बजे ठेकेदार सोनू तोमर , सुपरवाइजर अमित और दो अन्य साथियों के साथ जॉनी के घर पहुंचा और रुपये वापस न करने को लेकर उसे घर में ही पत्नी और बच्चों के सामने पीटने लगे । और जल्द रुपये वापस करने की धमकी देते हुए वहां से चले गए । घर में हुए विवाद के दौरान जॉनी की पत्नी ज्योति ने ठेकेदार सोनू से रुपए वापसी के लिए कुछ समय देने की बात कही थी लेकिन इसके बावजूद दबाव बनाते हुए उसकी पिटाई करी गई । पत्नी और बच्चों के सामने हुई पिटाई की घटना के बाद जॉनी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। आरोप है कि इसके बाद जॉनी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया । तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था ।

हापुड के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , मामले में ठेकेदार सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button